बरवाडीह: कुटमु पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसे में दो बाइक की टक्कर, चार घायल, 7 वर्षीय रितिका कुमारी गंभीर
बरवाडीह : बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमु पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में 7 वर्षीय बच्ची रितिका कुमारी, अजय कुमार (32), जूही कुमारी (28) एवं विजय कुमार गुप्ता (50) शामिल हैं। विजय कुमार गुप्ता बरवाडीह निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य घायल पलामू जिले के इटहे, लेस्लीगंज निवासी