पंचकूला: आदर्श आचार संहिता के दौरान कैश, शराब, हथियार और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री पर निगरानी के लिए टीम गठित, DC ने दी जानकारी
पंचकूला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला में कैश, शराब, हथियार और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री पर निगरानी रखने के लिए जिला में उड़न दस्ते व स्थैतिक निगरानी टीमों का गठन किया गया है।