मवाना: देर रात किठौर के राधना के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित केंद्र ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Mawana, Meerut | Jun 25, 2026 किठौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे राधना गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परीक्षितगढ़ से अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्त तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और कैंटर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।हादसे में किठौर निवासी नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, आशीष की मौत हो गई।