भगवानपुरा में श्रीराम प्रकटोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।भगवानपुरा के श्रीराम मंदिर में रामनवमी श्रद्धा भक्ति एवम आस्था के साथ मनाई गई। सुबह प्रभु श्रीराम माता सीता लक्ष्मण एवम हनुमान जी का मनमोहक श्रंगार कर पंडित जुगलकिशोर शुक्ला द्वारा विशेष पूजन अर्चन किया गया। वही दोपहर को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। महाआरती कर हलुवे की प्रसादी वितरित की गईं।