बोचहां: गोपालपुर गोपाल गांव में भूमि विवाद में युवक की गला दबाकर की गई हत्या, तीन हुए गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के गोपालपुर गोपाल में एक युवक की मारपीट कर गला दबा हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी और गांव के ही आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया।