बोचहां: शरफुद्दीनपुर में मालवाहक ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के शरफुद्दीनपुर में माल वाहक ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक का पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी गांव के सकलदीप गोसाई के पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है।