बोचहां: मैदापुर में अतिक्रमणकारियों के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, एक दर्जन मकान हुआ ध्वस्त
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण खाली कराया गया। गुरूवार को अंचलाधिकारी व पंचायत की मुखिया की मौजूदगी में सरकारी ज़मीन से अवैध कब्जा को जेसीबी मशीन से हटा दिया गया। पंचायत के मुखिया ने बताया कि सरकारी ज़मीन पर लगभग एक दर्जन लोग अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे।