हमीरपुर: यमुना पुल पर लकड़ी लदे लोडर में आग लगने से नेशनल हाईवे 34 पर लगा जाम, लोडर सवारों ने किसी तरह बचाई अपनी जान
हमीरपुर जिला मुख्यालय में यमुना पुल पर लकड़ी लदे लोडर में अज्ञात कारण से आग लग गई। लोडर में सवारों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। नेशनल हाईवे 34 पर जाम लग गया। लकड़ी लादे यह लोडर कानपुर जा रहा था। यमुना पुल पर आग लगे लोडर का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को नौ बजे मिली है।