हमीरपुर: इंगोहटा में रात में जेसीबी मशीन से पानी की टंकी को ढहा दिया गया
इंगोहटा गांव के बस स्टैंड में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई सार्वजनिक प्याऊ पानी की टंकी को जेसीबी से ढहाकर सरकारी धन की धज्जियां उड़ा दी गई। इंगोहटा के बस स्टैंड पर यात्रियों और व्यापारियों की प्यास बुझाने के लिए पूर्व प्रधान द्वारा निर्मित पानी की टंकी को अज्ञात लोगों ने रातों-रात मलबे में तब्दील कर दिया। एक लाख रुपये से अधिक की लागत से बनी यह टंकी ग्रामीणों