छानबे ब्लॉक के भटेवरा गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का रविवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारुलता चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डन सरिता सिंह सहित तीन अध्यापकों को अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। गणित व विज्ञान विषयों की अध्यापकों का पद 150 रिक्त होने पर वह भड़क गई।