हरदा: ग्राम कोथमी में बुखार की दवा समझकर चूहामार दवा खा ली, 10 वर्षीय मासूम की मौत।
Harda, Harda | Jul 11, 2026 हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम कोथमी में बुखार की दवा समझकर चूहामार दवा का सेवन करने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। उपचार के दौरान शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।