दुधि: बभनी में आवास की छत गिरने से एक मजदूर घायल, जर्जर छत तोड़ते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
बभनी थाना क्षेत्र के घसियाटोला में एक आवास की जर्जर छत तोड़ते समय एकाएक छत गिर गई। इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घसियाटोला निवासी वृद्ध विधवा महिला बुलबुली का आवास काफी जर्जर हो चुका था। उनके कच्चे कमरे की छत भी टूट गई थी और उसमें से पानी टपकता था। बुलबुली अपनी छत तुड़वाकर नई सीट डलवाना चाहती थीं।