गिरिडीह: डुमरी टोल टैक्स पर तैनात 40 वर्षीय हवलदार की सड़क दुर्घटना में संदिग्ध मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
डुमरी टोल टैक्स पर तैनात हवलदार 40 वर्षीय दीपक सिंह कुंतिया की मंगलवार देर शाम संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को 9 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। यह मूल रूप से चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के परमपंचो गांव के रहने वाले थे।हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया।।