राजगढ़: राजगढ़ में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान के शैक्षणिक परिणामों में सुधार के लिए कलेक्टर डॉ. मिश्रा सख्त।
राजगढ़ जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आज शनिवार के दोपहर 2:00 बजे के लगभग कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण, मार्गदर्शन व्यवस्था,