बालाघाट: बार रूम अध्यक्ष पर अवैध वसूली का आरोप, स्टाम्प वेंडरों ने कोतवाली थाने में एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन
जिला न्यायालय एवं तहसील परिसर के बाहर वर्षों से कार्यरत दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडर और टाइपिस्टों ने जिला अधिवक्ता संघ (बार रूम) अध्यक्ष प्रवेश मलेवार पर अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में गुरुवार को दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर संघ के सदस्य कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता