औरंगाबाद: नवाडीह मोड़ के समीप बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दवा व्यवसाई को मारी गोली, गंभीर अवस्था में किया गया रेफर
नगर थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के समीप शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे हथियारबंद अपराधी ने एक दवा दुकानदार को गोली मार दी। दुकानदार को तीन गोली सीने में लगी है। गोली लगते ही जमीन गिरे दवा व्यवसाई को उनके साथ रहे परिजनों एवं स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर