हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में 10 मई तक क्लोजर, कपास की बिजाई नहीं होगी, 6 साल से घट रहा है रकबा
हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर और भाखड़ा के किसानों को बीटी कॉटन की बिजाई के लिए उपयुक्त समय में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। पंजाब में रिलाइनिंग के लिए इस बार इंदिरा गांधी नहर में 10 मई तक क्लोजर रहेगा। 11 मई से आपूर्ति शुरू होने के बाद भी यहां पानी पहुंचाने में चार से पांच दिन लग जाएंगे, फिर पेयजल आपूर्ति के लिए नहरे चलाई जाएगी।