छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को गुलाब देकर हेलमेट पहनने का दिया गया संदेश
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम पुलिस थाने में सीआई प्रवीण कुमार टांक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें संगोष्ठी, यातायात नियमों की जानकारी, जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, और ग्रामीणों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना शामिल था।