नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में विद्या निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन नगर के गांधी चौराहे पर पहुंचकर तीनों धाराओं के त्रिवेणी संगम में बदल गया। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का जगह-जगह स्वागत किया।