परसिया: बारहवे वेतन समझौते के गठन में विलंब के लिए प्रबंधन पर बरसा बीएमएस,महादेवपुरी कोयला खदान में की गेट मीटिंग
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता-12 के गठन में हो रहे विलम्ब को लेकर शुक्रवार को महादेवपुरी कोयला खदान में गेट मीटिंग की। पूरे कोल इंडिया में 25 जून से 30 जूनतक जन-जागरण के तहत् नारेबाजी एवं गेटमिटिंग किये जाने का निर्णय लिया गया है । बीएमएस ने महादेवपुरी कोयला खदान में 8 से 10 बजे तक गेट मीटिंग की।