बदायूं के थाना कुंवरगांव ग्राम कुंवरगांव में मंदिर के पास मंगलवार साढ़े बारह बजे के आसपास दो बाइको की भिडंत हो गई । जिसमें एक बाइक पर सवार थाना कुंवरगांव क्षेत्र के इमलिया गांव के रहने वाले 28 वर्षीय इरफान पुत्र गनी व दूसरी बाइक पर सवार भासी गाव के रहने वाले 30 वर्षीय आनंद पुत्र अंतराम घायल हो गए। एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।