कुरवाई: कलेक्टर ने हनौता बांध परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया, विस्थापन कार्यों का जायजा लिया
Kurwai, Vidisha | May 29, 2025 कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कुरवाई अनुविभाग क्षेत्र में निर्माणाधीन हनौता बांध सिंचाई परियोजना के कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने बांध के निर्माण कार्यों के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के स्वामित्व को देय सुविधाएं का भी स्थलीय निरीक्षण किया है।उन्होंने ग्राम हनौता में बीना नदी पर निर्माणाधीन हनौता सिंचाई परियोजना से प्रभावितों को विस्थापन की जानकारी ली