तरबगंज: जानलेवा हमले के आरोपियों पर तरबगंज पुलिस ने आधा दर्जन नामजद समेत 15 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
तरबगंज कस्बे में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आधा दर्जन नामजद समेत 15 पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घायल के भाई मदनेश्वर मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने मार्कण्डेय पांडेय, शशिभूषण, ऋषि, पुण्डरीक आदि आरोपी बनाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।