तरबगंज: पुरेडाल में जमीनी विवाद पर बमबाजी के साथ हुई मारपीट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूरेडाल में मेहीलाल पासवान के घर पर दो दर्जन सहयोगियों के साथ बमबाजी व मारपीट करने के आरोपी संतोष पासवान व रितेश पासवान को उमरी बेगमगंज पुलिस ने शनिवार को जनता इंटर कॉलेज पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों के लिए छापेमारी हो रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार गिरी मय टीम शामिल रहे ।