प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ कृषि मंडी रोड पर घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्रो बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, कोतवाली में मामला दर्ज
प्रतापगढ़। शहर में बाइक चोरी की एक और वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि मंडी रोड स्थित निवासी ईश्वरलाल पुत्र गेन्दमल धोबी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।