स्वार: नरपत नगर के सामने मुख्य मार्ग के दोनों तरफ कूड़े के ढेर पर बजरंग दल ने किया विरोध, 15 अप्रैल तक सफाई की दी चेतावनी
Suar, Rampur | Mar 15, 2026 रामपुर के मुरादावाद बाजपुर नेशनल हाईवे नरपत नगर के सामने मुख्य मार्ग पर फैले कूड़े के बड़े ढेर को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। संगठन के जिला सहसंयोजक अर्जुन बजरंगी ने अपनी टीम के साथ नगर पंचायत को जल्द सफाई कराने की चेतावनी दी है।बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अर्जुन बजरंगी अपनी टीम के साथ संगठन की बैठक के लिए मुरादाबाद जा रहे थे।