विभूतिपुर: विभूतिपुर में डूबने की घटना में आई कमी तो सड़क दुर्घटना में मौत का आंकड़ा बड़ा
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में एक महीना पहले डूबने की घटना बढ़ गई थी। बड़े पैमाने पर लोग बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने की घटना हुई थी लेकिन डूबने की घटना पर अंकुश तो लगा लेकिन अब सड़क दुर्घटना में मौत का सिलसिला जारी है। विगत एक सप्ताह में आठ लोगों की मौत विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में हो चुकी है।