गोला: बड़हलगंज के मैंभरा गांव में जहरीले सांप के काटने से गर्भवती दुधारू गाय की दर्दनाक मौत, पशुपालक को लगा बड़ा झटका
गोरखपुर के बड़हलगंज विकास खंड अंतर्गत मैंभरा गांव में शुक्रवार रात डॉ. श्री प्रकाश सिंह की गिर नस्ल की आठ माह गर्भवती दुधारू गाय को जहरीले सांप ने काट लिया। शनिवार सुबह गाय बेसुध हालत में मिली। पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम किया और सांप काटने से मौत की पुष्टि की।