खरगोन जिले के ग्राम मेरघा में 23 वर्षीय कन्हा पिता घीसालाल ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जैतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।