गोरखपुर के पाली क्षेत्र में रविवार को निराश्रित और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह वितरण ग्राम पंचायत पुण्डा के राजस्व गांव बनोहिया में आयोजित किया गया। समाजसेवी बलराम भट्ट की पहल पर ग्राम पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को ये कंबल दिए गए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस सामाजिक कार्य के लिए बलराम भट्ट की सराहना की।