जीपीएम जिले के ग्राम निमधा में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किसानों के धान को बारिश से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बनाए गए धान सुरक्षा शेड की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि निर्माण के कुछ ही महीनों के भीतर यह शेड हल्की बारिश में ही धराशायी हो गया।