मरकच्चो: बरियाडीह-मरकच्चो मार्ग पर तेज रफ्तार वैगनआर की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची गंभीर घायल
मरकच्चो के बरियाडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित भारती उच्च विद्यालय नावाडीह-1 के समीप गुरुवार दोपहर 1 बजे एक तेज रफ्तार वैगनआर की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान मो. जाहिद उर्फ लल्लू मियां की पुत्री जाहिदा नाज के रूप में हुई है।