अनूपपुर: पसला के पास सड़क दुर्घटना, बाइक चालक घायल
जिले के पसला के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार घायल विवेक कुमार अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रहा था। शाम लगभग 6 बजे के आसपास किसी कारणवश उसका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल विवेक कुमार को स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।