भरतपुर: शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के संबंध में अभियान जारी, 2 गाड़ी, 22 सिलेंडर व अन्य उपकरण किए गए ज़ब्त
भरतपुर शहर में घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग के संबंध में जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत सोमवार को भरतपुर शहर में एम.जे. हॉस्पिटल के पास स्थित रमेश सैनी के घर पर कार्यवाही की गई।