सटई थाना क्षेत्र की ग्राम भैरा का रहने वाला मुकेश यादव को सांप ने काट लिया,जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए छतरपुर के महोबा रोड पर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए ज हां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया,जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज 21 नवंबर दोपहर 12:00 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।