सेंधवा: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में मौसम ने अचानक बदली करवट
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा शहर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार को सुबह से जहां तेज धूप, गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था, वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब शाम 4:30 बजे के आसपास तेज हवाओं और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।