गुलाना: गुलाना धतूरिया जोड़ के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का पैर दो हिस्सों में टूटा; चालक फरार
गुलाना पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे धतूरिया जोड़ के पास तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में चापरी निवासी दशरथ पिता लालाचंद 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके पैर की हड्डी दो हिस्सों में टूट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाना पहुंचाया।