नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को चक्रधरपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था। मारवाड़ी प्लस टू उवि, महात्मा गांधी हाई स्कूल, राजा नरपति सिंह बालिका उवि समेत विभिन्न स्कूलों ने रैली निकालीl