बांसवाड़ा जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को घाटोल क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर यादव ने जगपुरा व नरवाली में सड़क कार्य, डूंगरीया सामुदायिक केंद्र व घाटोल उपखण्ड कार्यालय आदि जगह दौरा कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की, व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।