उदवंत नगर: रघुनीपुर में पिता व पुत्र के हत्या मामले में शामिल दो अपराधियो का पुलिस ने एनकाउंटर किया
भोजपुर जिले के रघुनीपुर गांव में मंगलवार की सुबह पिता व पुत्र के हत्या मामले में संलिप्त दो अपराधियो का पुलिस ने एनकाउंटर किया। जिस घटना में दोनो अपराधी गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। दोनो को पुलिस आनन फानन में जख्मी हालत में इलाज को आरा सदर अस्पताल ले आई। दोनो अपराधियो की पहचान रघुनीपुर निवासी बिनोद यादव व ललन यादव उर्फ जज यादव के रूप में हुई।