चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल एवं इसके अधीनस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत 103 स्वास्थ्यकर्मी पिछले पांच महीनों से वेतन के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। जनवरी 2026 से अब तक वेतन नहीं मिलने के कारण चिकित्सकों, पारा चिकित्साकर्मियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े कर्मचारियों में गहरा असंतोष है।