मऊरानीपुर: आंधी-ओलावृष्टि ने मऊरानीपुर क्षेत्र में मचाई तबाही, किसानों की फसलें हुईं बर्बाद
झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम और रविवार देर रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घाटकोटरा, भानपुरा, कदौरा समेत कई गांवों में गेहूं और तरबूज की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। किसान प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।