शाहनगर: शाहनगर में जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा वातावरण, हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
शाहनगर में हनुमान जन्मोत्सव पर शाम 6 बजे शिवनगर से भव्य शोभायात्रा निकली, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रात 10 बजे राम जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में राम-जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। जगह-जगह स्वागत, आतिशबाजी, जलपान और रामलीला मैदान में महाआरती का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम में पुलिस की विशेष निगरानी रही।