जलेसर: थाना अवागढ़ के नगला बख्ती में भूसे के ढेर में आग लगी, अज्ञात कारणों से हजारों का भूसा जलकर राख
Jalesar, Etah | Apr 21, 2026 एटा अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला बख्ती गांव में दोपहर गेहूं के भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया,जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।