लाडपुरा: कोटा में 50 सवारियों से भरी बस ट्रक से टकराई, यात्रियों का आरोप- ड्राइवर तेज रफ्तार में कार को ओवरटेक कर रहा था
Ladpura, Kota | May 25, 2026 कोटा में 50 सवारियों से भरी प्राइवेट बस खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बस में सवार यात्रियों को हल्की चोट लगी, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सुबह 8 बजे के आसपास झालीपुरा व जगन्नाथपुरा के बीच की है। प्राइवेट बस सुल्तानपुर से कोटा की तरफ आ रही थी।