धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड राज्य के गौरवशाली 25वीं स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को 1 बजे ग्राम पंचायत करहरवारी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।यहां पूरे पंचायतवासियों को इस रजत जयंती पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों और आम जनों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।