डोमचांच: नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा के चौकीदार पर हमला आरोपी गिरफ्तार
नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने बैंक में ड्यूटी कर रहे चौकीदार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। घटना में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में युवक ने खुद को भी घायल कर लिया।