छतरपुर नगर: छत्तरपुर में PWD की अलग अलग स्थान पर करोड़ों की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने बुलडोजर कार्रवाई, जारी
छतरपुर शहर के प्रताप सागर तालाब और महल रोड क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार पीडब्ल्यूडी की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण था और कई मकान जर्जर हालत में थे। इसी के चलते बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कुल 10 मकानों को गिराने की कार्रवाई प्रस्तावित है।