ईसागढ़: सकर्रा गांव में दबंगों ने की 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट, कदवाया पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार सकर्रा निवासी बलराम उर्फ बल्लू केवट उम्र 35 वर्ष ने बुधवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को शाम लगभग पांच बजे रंजिश के चलते गांव के ही राकेश और मनीष केवट ने मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर कदवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।