खरगोन। प्रदेश के प्रसिद्ध खरगोन नवग्रह मेले में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक मुस्लिम युवक द्वारा एक महिला की फोटो खींचने का आरोप लगा। महिला ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी और पुलिस को भी शिकायत की। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया और खरगोन कोतवाली थाना भेजा।